Monday, May 6, 2024
HomeSMART WATCHXiaomi Smart Band 8 Active भारत में लॉन्च, 14 दिन बैटरी, SpO2...

Xiaomi Smart Band 8 Active भारत में लॉन्च, 14 दिन बैटरी, SpO2 जैसे 50 फीचर्स से है लैस, जाने कीमत

Xiaomi ने नया डिवाइस Xiaomi Smart Band 8 Active पेश कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में 1.47 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें लगभग 50 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं। इस घडी में 210mAh बैटरी दी गयी है जो 14 दिन तक चल जाती है। इस स्मार्टवॉच को आप 5 कलर में खरीद सकते है। आइए जानते हैं कि Xiaomi Smart Band 8 Active की कीमत और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं।

Xiaomi Smart Band 8 Active की कीमत

Xiaomi Smart Band 8 Active की भारत में कीमत 2,574 रुपये रखी गयी है। यह ग्लोबली लॉन्च हुआ वियरेबल है इसीलिए यह UK, जर्मनी समेत अन्य मार्केट्स में भी खरीद के लिए उपलब्ध है। आप इस वियरेबल को ब्लैक, ब्लू, आइवरी, ऑलिव और पिंक मे खरीद सकते है। स्मार्टवॉच को AliExpress से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Smart Band 8 Active Specifications               

शाओमी स्मार्ट बैंड 8 एक्टिव के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Smart Band 8 Active में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है। इसमें टेम्पर्ड ग्लास भी दिया गया है जिसके ऊपर कंपनी ने फिंगरप्रिंट से बचाने के लिए कोटिंग भी दी है।

इसमें 100 से अधिक वॉचफेस दिेए गए हैं। साथ ही 50 स्पोर्ट्स मोड भी इसमें दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे SpO2 मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, महिलाओं के लिए हेल्थ ट्रैकर आदि।

Xiaomi Smart Band 8 Active  को Android 8 OS या उससे ऊपर, और iOS 12.0 या उससे ऊपर वाले स्मार्टफोन्स के साथ इसको कनेक्ट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। पॉवर देने के लिए इसमें 210mAh बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज में नॉर्मल यूसेज के साथ 14 दिन तक चल सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 2 घंटे में जीरो से फुल चार्ज हो जाती है। इस स्मार्टवाच का वजन बिना स्ट्रैप के, 14.9 ग्राम बताया गया है।

NoiseFit Metallix स्मार्टवॉच

NoiseFit Metallix बहुत सारे हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, मेंस्रुअल साइकिल ट्रैकर जैसे हेल्थ फीचर्स आते हैं। इसके अलावा यह यूजर के तनाव के स्तर को माप सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments